रायपुर वॉच

मोदी के खिलाफ कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा 29 को योगी के गढ़ लखनऊ में भूपेश करेंगे पत्रकारवार्ता

Share this

रायपुर। राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने के बाद कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ देशभर में मोर्चा खोल दिया है और इस मामले को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देश के सभी राज्यों की राजधानियों में जाकर पत्रकारवार्ता के माध्यम से अपनी बात रख रहे है। इस सिलसिले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के गढ़ मंगलवाल की शाम को पहुंचेंगे और दूसरे दिन, बुधवार को लखनऊ पत्रकारवार्ता लेकर योगी और मोदी के खिलाफ अपनी बात रखेंगे। वहीं दूसरी ओर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा राजधानी रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करेंगी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *