रायपुर वॉच

29 मार्च को लखनऊ जाएंगे सीएम भूपेश बघेल

Share this

रायपुर। राहुल गांधी के संसद की सदस्यता रद्द किए जाने के बाद कांग्रेस बीजेपी पर चौतरफा हमलावर है। इसी के तहत कांग्रेस पार्टी देश भर में प्रेस वार्ता ले रही है। 29 मार्च को प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश के दौरे पर जा रहे हैं।

सीएम बघेल लखनऊ में प्रेस वार्ता लेगें। वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा रायपुर में प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगी। बता दें कि रविवार को कांग्रेस पार्टी ने भाजपा के विरोध में संकल्प सत्याग्रह का आयोजन किया था।

 

 

बता दें कि प्रियंका गांधी ने संकल्प सत्याग्रह के दौरान मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने कहा, आज भी कांग्रेस पार्टी इस देश की आजादी के लिए लड़ रही है। आज आपकी सारी संपत्ति लूटी जारी है एक आदमी को दी जा रही है। आपकी सारी संपत्ति किसी और को सौंपी जा रही है। राहुल गांधी ने आप से 2 सवाल पूछ लिए। आप जवाब नहीं दे पाए और घबरा गए। जो अहंकारी होते हैं तानाशाह होते हैं जब सवाल का जवाब नहीं दे पाते तो सत्ता लेकर जनता को दबाने की कोशिश करते हैं।

क्या ता मामला

बता दें कि, राहुल गांधी ने साल 2019 में कर्नाटक चुनाव के दौरान एक जनसभा में ‘मोदी’ सरनेम को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था, सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है। इस बयान को लेकर राहुल के खिलाफ भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी ने सूरत में मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की सुनवाई सूरत कोर्ट में हुई और अदालत ने राहुल को दोषी माना और दो साल की सजा सुनाई।

इस फैसले के बाद लोकसभा सचिवालय ने एक्शन लिया। लोकसभा सचिवालय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द कर दी। बता दें कि वो केरल के वायनाड से लोकसभा सांसद थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *