अक्कू रिजवी/ कांकेर : जिले के कुछ गांवों को चयनित कर उसे मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जायेगा, इन गांवों में सड़क, बिजली, पानी जैसे मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी से संबंधित संस्थाओं को भी मजबूती प्रदान करते हुए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेगी। चयनित गांवों को मॉडल गांव के रूप में विकसित करने के लिए कार्य योजना तैयार कर उसे क्रियान्वित किया जायेगा। मुख्यमंत्री के ससंदीय सलाहकार श्री राजेश तिवारी, विधायक कांकेर एवं ससंदीय सचिव श्री शिशुपाल शोरी, मुख्य वन संरक्षक श्री एस.एस बड़गैय्या, कलेक्टर श्री चन्दन कुमार, वनमण्डलाधिकारी कांकेर अरविंद पीएम तथा वनमण्डलाधिकारी वनमण्डल पूर्व भानुप्रतापपुर श्री मनीष कश्यप सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों की उपस्थिति में आज बैठक आयोजित की गई, जिसमें इस संबंध में विचार विमर्श किया गया। उल्लेखनीय है कि रावघाट लौह अयस्क परियोजना क्षेत्र के प्रभावित गांवों के लिए भी पादप एवं वन्य जीव संरक्षण योजना तैयार की गई है, जिसमें ईको डेव्लपमेंट योजना भी सम्मिलित है। प्रभावित क्षेत्रों के गांवों में भी समन्वित विकास के कार्य किये जायेगे। बैठक में कांकेर शहर मे संचालित विभिन्न विकास कार्यों जैसे – सीसी रोड निर्माण, मंगलभवन का निर्माण, पुराना बस स्टैण्ट एवं डेली मार्केट स्थल मे दुकानों का निर्माण सहित अन्य कार्यों में प्रगति की समिक्षा किया गया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
मॉडल के रूप में विकसित किये जायेंगे जिल के कुछ गांव

