प्रांतीय वॉच

जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक 

Share this
  • धान बेचने आने वाले किसानों की धान खरीदी केन्द्रों में होगी कोरोना जांच-कलेक्टर 
  • ओरछा साप्ताहिक बाजार में भी कोरोना की जांच करने के दिये निर्देश
नरसिंग मंडावी/ नारायणपुर : जिले के ऐसे शासकीय कार्यालय जहां लोगों का आना-जाना अधिक होता हो, जिले में आयोजित होने वाले सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों, खेल प्रतियोगिताओं, सिनेमा हाल में जहां ज्यादा लोग एकत्रित होते हो, वहां कोविड-19 की जांच अवश्य की जाये। इसके साथ ही ऐसे शासकीय कार्यालय जहां लोगों का ज्यादा आना जाना होता है। वहां पर भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना की सतत जांच की जाये। उक्त बातें कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक में कही। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयंत वैष्णव, एसडीएम श्री दिनेश कुमार नाग, डिप्टी कलेक्टर सर्वश्री गौरीशंकर नाग, श्री वैभव क्षेत्रज्ञ, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ए.आर गोटा, के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अगले महीने की 1 तारीख से संपूर्ण राज्य सहित जिले में भी धान की खरीदी प्रारंभ हो जायेगी। धान बेचने के लिए खरीदी केन्द्रांे में आने वाले किसानों की कोरोना जांच हेतु अलग-अलग दल गठित कर नियमित रूप से कोरोना की जांच की जाये। इसके साथ ही ओरछा विकासखंड में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में भी कोरोना की जांच हेतु दल गठित किया जाये। उन्होंने कोविड केयर सेंटर में उपलब्ध सुविधाओं आदि की जानकारी ली। कलेक्टर श्री सिंह ने सार्वजनिक स्थानों, दुकानों बाजार आदि में ऐसे लोग जो मास्क नहीं पहन रहे और सोशल डिस्टेंसिग का पालन नहीं कर रहे, उन लोगों पर कड़ी कार्यवाही करने कहा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ए.आर.गोटा ने बताया कि कोरोना जांच के लिए अलग-अलग दलों का गठन किया गया है, जिनके द्वारा शासकीय कार्यालयों, बैंको, भीड़-भाड़ वाली जगहों, साप्ताहिक बाजार पर जाकर कोरोना वायरस की जांच की जा रही है। उन्होंने जिले में कोविड 19 संक्रमण के संक्रमित मरीजों, स्वस्थ मरीजों, आईसोलेशन के लिये गये सेम्पलों की संख्या, होम क्वांरटीन, प्राप्त रिपोर्ट एवं कोरोना संक्रमण से बचाव तथा जिला चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *