प्रांतीय वॉच

जिले में अवैध धान की परिवहन पर रखें निगरानी : कलेक्टर

Share this
सम्मैया पागे/ बीजापुर : जिला प्रशासन ने जिले के अंदर अवैध धान के परिवहन को रोकने सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सहित तहसीलदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी चेक पोस्ट पर ड्युटी लगाने कहा है। बीजापुर जिला अन्तर्राज्यीय सीमा से जुड़ा हुआ। जिसमें अवैध धान परिवहन एवं जिले में अवैध धान आवक की संभावना बनी रहती है, चूंकि 1 दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किया जाना है। उक्त संबंध में जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निगरानी रखने को कहा है, ताकि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की दिक्कत न आने पाएं एवं वास्तविक किसानों की धान समय-सीमा में खरीदी किया जा सके।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *