प्रांतीय वॉच

ग्राम लहपटरा मुकुन्दपुर में विश्व मितानिन दिवस के मौके पर  मितानिनो को उपहार भेंट कर किया गया सम्मान

Share this
जानिसार अख्तर/  लखनपुर : 23 नवंबर दिन सोमवार को लखनपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुकुंदपुर ग्राम लहपटरा में विश्व मितानी दिवस के मौके पर पंचायत भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। छत्तीसगढ़ किसान संघ के ब्लॉक उपाध्यक्ष तिलेश्वर सिंह तथा  मुकुन्दपुर सरपंच श्रीमती सीमा सिंह कांग्रेसी नेता  अजहर राम चौधरी एवं लहपटरा की सरपंच के द्वारा मितानिनो श्रीफल पुष्पमाला सहित  उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया है। साथ ही स्वास्थ्य अमला के द्वारा फाइलेरिया  की दवाई का सेवन तथा वितरण किया गया ।इस दौरान इस दौरान ग्राम का उपसरपंच शशोभित राम पंच राम कुमार भुनेश्वर रोहित अमरीश राजवाड़े सुरेश राजवाड़े इंद्रमणि राजवाड़े सत्येंद्र सिंह सुनील तिग्गा  (rho)  पुष्पा भगत (mt)  सुमित्रा दास मेघनी रजवाड़े श्यामा राजवाड़े पुष्पम राजवाड़े  तिलेश्वरी दास सर्वोच्च राजवाड़े सूर्यप्रभा रजवाड़े प्रमिला राजवाड़े राधा सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *