प्रांतीय वॉच

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संघ का दीवाली मिलन व बैठक हुआ सम्पन्न

Share this
कमलेश रजक/ मुंडा : छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन संघ द्वारा 22 नवम्बर दिन रविवार को दीपावली मिलन समारोह एवं कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन से जुड़े विभिन्न संघों की पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक पुराना विश्राम गृह में सम्पन्न हुआ।उक्त समारोह में 21 नवम्बर दिन शनिवार को प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा के नेतृत्व में लिये गये प्रांतीय निर्णयनुसार राज्य शासन के उपेक्षापूर्ण रवैया से राज्य के कर्मचारी अधिकारी चरणबद्व आंदोलन की चर्चा बड़े जोरशोर के साथ जिला में छ.ग. कर्मचारियों अधिकारियों फेडरेशन द्वारा 1 दिसम्बर को प्रदेश के कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा ” कमल रख मशाल उठा ” आंदोलन किया जायेगा। इसी दिन मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देकर हाथों में दीपक लेकर मशाल जुलूस निकाला जायेगा। दूसरे चरण में 11 दिसम्बर को जिला स्तर पर वादा निभाओं रैली एवं 19 दिसम्बर को राजधानी रायपुर में वादा निभाओं रैली मे सम्मिलित होने की सहमति बनी एवं कोविड-19 के निर्देशो का पालन करते हुए सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क लगाकर शामिल होने का निर्णय संघ द्वारा लिया गया। बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा आश्वासन के बाद भी लंबित पांच सुत्रीय मांगों के संबंध में आज पर्यन्त तक निर्णय नहीं लिया गया जिससे प्रदेश के कर्मचारी अधिकारियों में व्यापक असंतोष व्याप्त है। दीपावली मिलन समारोह एवं फेडरेशन की बैठक जिला संयोजक रामलाल साहू के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस दौरान जिलाध्यक्ष पी.के. हिरवानी छ.ग. प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ डाॅ. एल.एस.ध्रुव जिलाध्यक्ष आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी संघ बी.एल. दीवाकर, जिलाध्यक्ष लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ वायल राबर्ट, जिलाध्यक्ष छ.ग. राज्य कर्मचारी संघ कमलेश अजगल्ले, संयोजक स्वास्थ्य कर्मचारी संघ अजय कुमार साहू, संयोजक स्वास्थ्य विभाग बी.एस.ध्रुव, प्रदेश सचिव मैदानी स्वास्थ्य कर्मचारी संघ संतोष कुमार साहू, जिलाध्यक्ष छ.ग. कर्मचारी डी.पी. ध्रुव, महासचिव छ.ग. विद्यालयीन कर्मचारी संघ श्रीराम ध्रुव, जिलाध्यक्ष अ.ज.जा.शासकीय श्याम ध्रुव, ब्लाॅक अध्यक्ष पीलाराम ध्रुव सहित कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में जल संसाधन विभाग में अनुविभागीय अधिकारी के पद पर पदस्थ रहे नेतराम टण्डन के आकस्मिक निधन पर संघ द्वारा 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्वांजलि अर्पित की गई। उक्त जानकारी संयोजक रामलाल साहू एवं छ.ग. प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष पी के हिरवानी के द्वारा दी गई है
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *