प्रांतीय वॉच

दुग्गल परगना बढ़बुंदीन माता पोहचानी स्थल तेलसी में रूढ़ी प्रथा पारंपरिक ग्राम सभा का आयोजन

Share this
  • विशेष मांग – 20 सूत्रीय कार्यक्रम योजना के तहत दिया गया जमीन खसरा नंबर 10/2 रकबा 2.160 को खारिज किया जाय।
  • अपील – 10 दिसम्बर शहीद वीर नारायण दिवस पर दुग्गल परगना के ग्रामीण अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होवे  :- बिसेल नाग

नरसिंग मंडावी/ नारायणपुर : दुग्गल परगना बढ़बुंदीन माता पोहचानी स्थल तेलसी में रूढ़ी प्रथा पारंपरिक ग्राम सभा का आयोजन दिनांक 21-11-2020 दिन बुधवार को ग्राम पंचायत बिंजली के आश्रित ग्राम तेलसी में किया गया । ग्राम सभा अध्यक्ष परदेसी राम उसेंडी को सबकी सहमति से चुना गया । सर्व आदिवासी समाज  अध्यक्ष बिसेल नाग ने बताया भारत के संविधान के अनुच्छेद 244/1 के अधिकारों एवं अनुच्छेद 13 के अधिकारों का उपयोग करते हुए सर्व सम्मति से खसरा नंबर 10/2 रकबा 2.160 हेक्टेयर भूमि श्री सरोजनाथ बाजपेई ग्राम तेलसी के नाम से 20 सूत्री कार्यक्रम योजना 20 सूत्री कार्यक्रम योजना अंतर्गत शासन द्वारा  दिया गया था  जिसने  इस भूमि को त्रिलोकचंद, प्रकाश चंद ,सुरेश कुमार पिता लाभचंद तहसील व जिला नारायणपुर को विक्रय किया गया है जबकि क्रेता विक्रेता को पाचवी अनुसूची क्षेत्र के अन्तर्गत क्रय एवम् विक्रय करने का अधिकार नहीं है तथा ये गैर आदिवासी है । नाग ने बताया जमीन बेचवाने वाले राजस्व अधिकारी व कर्मचारी 5 वीं अनुसूची के अधिकार अनुच्छेद 244/1 और अनुच्छेद 19(क) का पूर्णतः उलंघन किया है , जिसको सर्व सम्मति से रूढ़ी प्रथा पारंपरिक ग्राम सभा के द्वारा खारिज किया जाता है बताया जिसमें दुग्गल परगना के अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत के सभी सरपंच , पटेल व ग्राम पंचायत के प्रमुख लोग उपस्थित रहे। व आगामी  10/12/2020 को शहीद वीर नारायण  दिवस पर दुग्गल परगना रूढ़ी प्रथा पारंपरिक ग्राम सभा का आयोजन के लिए तारिक निश्चित किया गया है जिसमें दुग्गल परगना के लिए आरक्षित जगह तेलसी में सभी ग्रामीणों को अधिक से अधिक संख्या में होने के लिए बिसेल नाग ने अपील किया है ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *