रायपुर । आज के अस्त-व्यस्त जीवन में तनाव सभी की दैनिक जीवन का हिस्सा बन चूका है इस विषय पर अग्रसेन महाविद्यालय रायपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना ने तनाव प्रबंधन विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया। इस संगोष्ठी में प्राकृतिक चिकित्सक डॉ नीलम नागवानी ने तनाव से बचने के उपायों पर जानकारी देते हुए बताया कि तनाव के कारण कोई भी व्यक्ति अनेक घातक बीमारियों का शिकार हो सकता है।
उन्होंने कहा कि निर्णय नहीं लेने की स्थिति और परीक्षा के अलावा अपनी अपेक्षाएं पूरी नहीं होने पर तनाव बढ़ता है। आज के समय में तनाव एक जटिल समस्या बन गई है। इससे बचना आवश्यक है. उन्होंने तनाव से बचने के लिए गहरे श्वास का अभ्यास भी कराया।
महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ वी.के. अग्रवाल ने इस आयोजन को युवाओं के लिए ख़ास तौर पर उपयोगी बताया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ युलेन्द्र कुमार राजपूत ने कहा कि आज के अस्त-व्यस्त जीवन में तनाव सभी की दिनचर्या का हिस्सा बन गया है इससे बचना आवश्यक है। आज के माहौल में तनाव के कारण अनेक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है जो कि बहुत ही जानलेवा हो सकती हैं। महाविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर प्रो. अमित अग्रवाल ने कहा कि तनाव से बचने ने लिए लोगों को जागरूक बनाने की आवश्यकता है। इस कार्यक्रम का संचालन एन.एस.एस प्रभारी प्रो. दीपिका अवधिया ने किया। इस आयोजन में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने भी इस आयोजन में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।

