प्रकाश नाग / केशकाल । इन दिनों छत्तीसगढ़ के जन चर्चित मारवाही उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज है उपचुनाव के जीत को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने राज्य स्तर के आलाकमान डेरा जमाए हुए । इसी के चलते केशकाल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के कई दिग्गज नेता चुनाव प्रचार के लिए मारवाही पहुंचे हैं ।
इस प्रचार में प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री रवि घोष, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अमीन मेमन, केशकाल जनपद अध्यक्ष महेंद्र नेताम, वरिष्ठ कांग्रेसी धर्मेंद्र ठाकुर, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पिताम्बर नाग एवं अन्य कांग्रेसी नेता मरवाही उपचुनाव में कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे है ।
केशकाल विधानसभा क्षेत्र के कई दिक्कत नेता चुनाव प्रचार करने पहुंचे मारवाही

