रायपुर वॉच

कड़ाके की ठण्ड से ठिठुर रहे लोग, लगातार गिर रहा तापमान, जानें क्या आपके शहर का हाल…

Share this

रायपुर : प्रदेश में हवा की दिशा बदल गई है। इसके चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड थोड़ी कम हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि दो से तीन दिनों बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होगा और ठंड बढ़ेगी।कई राज्यों में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता जा रहा है। लोग कड़ाके की ठंड से ठिठुरने को मजबूर हैं।शुक्रवार को प्रदेशभर में कबीरधाम सबसे ठंडा रहा, एडब्ल्यूएस कबीरधाम में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

शुक्रवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। हवा की दिशा बदलने की वजह से इन दिनों ठंड थोड़ी कम पड़ रही है। बीते 10 वर्षों में ऐसा हुआ है कि पहली बार दिसंबर में इतनी कम ठंड पड़ी है। रायपुर का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *