रायपुर वॉच

17 लाख से अधिक किसानों ने बेचा धान, अब तक 69.12 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी

Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी महाभियान के तहत समर्थन मूल्य पर किसानों से अब तक 69.12 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। धान खरीदी के एवज में राज्य के 17 लाख 3 हजार 828 किसानों को लगभग 14,369 करोड़ रूपए का भुगतान बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत किया गया है

पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 52.33 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके एवज में मिलर्स द्वारा 41 लाख 50 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।

राज्य में 25.92 लाख किसानों का पंजीयन

खाद्य विभाग के सचिव  टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि इस साल राज्य में 25.92 लाख किसानों( farmers) का पंजीयन हुआ है, जिसमें लगभग 2.26 लाख नये किसान शामिल हैं। राज्य में धान खरीदी के लिए 2600 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। सामान्य धान 2040 रूपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान 2060 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। राज्य में धान खरीदी की व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *