देश दुनिया वॉच

महिला की पीट – पीटकर हत्या करने के आरोप में 33 लोग गिरफ्तार, गांव में फोर्स तैनात

Share this

ओडिशा। गंजम जिले में 50 वर्षीय महिला की हत्या करने के आरोप में 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। महिला के पति की ओर से पुलिस में एक शिकायत दर्ज करवाई गई थी, जिसमें कहा गया था कि उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। घटना कबीसूर्या नगर थाना क्षेत्र के मधुरचुआ गांव की है।

युधिष्ठिर नायक ने बटु नायक के खिलाफ अपशब्द कहने और हमला करने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार रात उसके घर पर हमला कर दिया। इससे पहले भी जादू टोना के शक में ग्रामीणों ने युधिष्टिर के परिवार पर हमला कर दिया था। हमले में युधिष्ठिर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनों बेटे उनके साथ अस्पताल में ही थे। हालांकि, जब वे घर लौटे तो उन्होंने अपनी मां को मृत हालत में पाया। महिला के शव पर मारपीट के कई निशान हैं।

गांव में सशस्त्र बलों को तैनात किया गया है और स्थिति नियंत्रण में है। महिला की हत्या मामले में 20 महिलाओं समेत 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि बुधवार रात के हमले का जादू-टोना करने के आरोप से कोई संबंध नहीं है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *