रायपुर वॉच

आदिवासी वर्ग के आरक्षण की कटौती रमन सरकार की नाकामी: भूपेश बघेल

Share this

रायपुर। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक और भारत जोड़ो पदयात्रा से लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरक्षण के मुद्दे को लेकर भाजपा की पदयात्रा पर जमकर निशाना साधा। शनिवार शाम को रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि आदिवासी वर्ग के आरक्षण में कटौती रमन सरकार की नाकामी का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने दमदारी से कहा कि कांग्रेस सरकार आदिवासियों को उनका हक दिलाकर रहेगी। भाजपा के लोगों को यह जवाब देना चाहिए कि केंद्र सरकार आबादी के अनुरुप आरक्षण दे रही है।

इससे पहले सीएम बघेल ने राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की। इस दौरान कांग्रेस के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री बघेल ने कर्नाटक के बेल्लारी में भारत जोड़ो पदयात्रा की फोटो को इंटरनेट मीडिया पर शेयर करते हुए कहा कि संकल्प बोल के, हम जो निकल पड़े। हर द्वार खोल के, गगन कहे, विजयी भव:।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि भारत जोड़ो पदयात्रा में एक बार फिर शामिल होने का अवसर मिला। राहुल गांधी के साथ कर्नाटक के बेल्लारी में यात्रा की। यात्रा में अभूतपूर्व रूप से लोगों का जुड़ाव दिख रहा है। 3500 किलोमीटर की यात्रा पर निकले राहुल गांधी को एक महीने दो सप्ताह होने जा रहा है। रास्ते में अनेक अड़चने आई, लेकिन कांग्रेस के दीवाने राहुल गांधी के नेतृत्व में आगे बढ़ते जा रहे हैं।

जैसे-जैसे राहुल गांधी का कदम आगे बढ़ते जा रहा है, जनता का मूड बदलता जा रहा है। जयपुर के चिंतन शिविर में तय किया गया था कि पदयात्रा करना है। लोकसभा में, मीडिया में सत्ताधारी लोगों की बात नहीं होती है, इसलिए कांग्रेस सीधे जनता के बीच पहुंची है। राजनीतिक लाभ लेने के लिए समाज के बीच जो खाई पैदा की जा रही है, उसे पाटने के लिए यह पदयात्रा की जा रही है।

हिमाचल में जनता बदलाव के मूड में

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री बघेल ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में में प्रियंका गांधी की रैली में साफ नजर आया कि जनता परिवर्तन के मूड में है। वहां कांग्रेस की सरकार बनना तय है। जनता का भरोसा कांग्रेस के साथ दिख रहा है। रैली में कार्यकर्ताओं और जनता का उत्साह और सैलाब दिखा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *