BREAKING CG NEWS

युवा नेता राहुल भारद्वाज ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात, सामाजिक व जन समस्याओं पर रखी बात

Share this

रायपुर।सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री एवं भाजपा युवा मोर्चा के सक्रिय युवा नेता राहुल भारद्वाज ने छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी से सौजन्य मुलाकात की। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री से आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान राहुल भारद्वाज ने सतनामी समाज सहित क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक एवं जन समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने, शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, तथा ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं जैसे सड़क, पानी और बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने जैसे मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

राहुल भारद्वाज ने बताया कि समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों तक शासन की योजनाओं का लाभ पूरी तरह नहीं पहुंच पा रहा है, जिसके लिए विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष समाज के उत्थान, युवाओं के कौशल विकास एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए ठोस पहल करने का आग्रह भी किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाज के हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और युवाओं की भागीदारी से ही प्रदेश का समग्र विकास संभव है।

मुख्यमंत्री ने राहुल भारद्वाज के सामाजिक कार्यों एवं सक्रियता की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी जनहित में कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार युवाओं के सुझावों को महत्व देती है और उनके सहयोग से प्रदेश को नई दिशा देने का प्रयास कर रही है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *