US-Iran Tension: नई दिल्ली। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस शुक्रवार को पकिस्तान के लिए रवाना हो गए हैं। ईरान-अमेरिका युद्धविराम पर इस्लामाबाद में होने वाली शांतिवार्ता से पहले जेडी वेंस ने बड़ा बयान दिया है। वेंस ने कहा कि वह ईरान के साथ पॉजिटिव बातचीत की उम्मीद कर रहे हैं।
पाकिस्तान रवाना होने से पहले वेंस ने पत्रकारों से कहा, ‘हम बातचीत का इंतजार कर रहे हैं। मुझे लगता है कि यह पॉजिटिव होगी। जैसा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरानी अच्छे भरोसे के साथ बातचीत करने को तैयार हैं, तो हम दोस्ती का हाथ बढ़ाने को तैयार हैं। और अगर वे हमारे साथ खिलवाड़ की कोशिश करेंगे, तो हम उसे स्वीकार करने के लिए बिलकुल तैयार नहीं हैं।’
पकिस्तान को क्यों चुना गया?
इस्लामाबाद में यह शांति वार्ता शनिवार को होगी। इस बैठक को ‘इस्लामाबाद टॉक्स’ कहा जा रहा है। पाकिस्तान, ईरान का पड़ोसी देश है साथ ही उसके अमेरिका से भी अच्छे संबंध हैं। यहीं वजह है कि इस्लामाबाद को शांति वार्ता के लिए चुना गया। इस्लामाबाद में होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक पर पूरी दुनिया की नजर है। अगर यह वार्ता कामयाब रही तो मिडिल ईस्ट की जंग पर आखिरकार ब्रेक लगेगा। होर्मुज संकट खत्म होने से तेल का रास्ता का रास्ता साफ हो जाएगा। कच्चे तेल की कीमत घट जाएगी और वैश्विक ऊर्जा का प्रवाह सामान्य हो जाएगा। साथ ही इस बात का डर भी है कि अगर शांतिवार्ता फेल हो जाती है तो हालत अभी से ज्यादा बिगड़ सकते हैं।

