BREAKING रायपुर वॉच

RAIPUR CRIME NEWS: रायपुर VIP रोड क्लब में हंगामा, नॉर्थ-ईस्ट की युवतियों से छेड़छाड़

Share this

RAIPUR CRIME NEWS: रायपुर। राजधानी के वीआईपी रोड स्थित हायपर क्लब में आधी रात को जमकर हंगामा हुआ। दरअसल, . क्लब में मौजूद नार्थ-ईस्ट की युवतियों को जबरन पकड़कर उनसे अश्लील हरकत करने की कोशिश की गई, जिस पर जमकर मारपीट हुई. मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर गुढ़ियारी निवासी पवन सिंह ठाकुर को गिरफ्तार किया है.

जानकारी के अनुसार गुढियारी निवासी पवन सिंह ठाकुर नशे की हालत में क्लब पहुंचा था. आरोप है कि उसने क्लब में मौजूद नॉर्थ-ईस्ट की युवतियों का हाथ पकड़कर अश्लील हरकत करने का प्रयास किया, जिसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया. देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया और क्लब में मौजूद लोगों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई. घटना के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलने पर तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने आरोपी पवन सिंह ठाकुर के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *