मिडिल ईस्ट। हिजबुल्लाह के प्रमुख नईम कासिम की हत्या का बड़ा दावा सामने आया है। इजरायल ने कहा है कि लेबनान में किए गए टार्गेटेड हमले में कासिम मारे गए हैं। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
सीजफायर के बीच बड़ा हमला
ईरान और अमेरिका के बीच 14 दिनों के सीजफायर की घोषणा के बावजूद, इजरायल लगातार लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमले कर रहा है। इन्हीं हमलों के दौरान कासिम के मारे जाने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बेरुत में हुए इस हमले में 250 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। यह हमला हाल के दिनों में सबसे बड़े हमलों में से एक माना जा रहा है।
लगातार हाई-प्रोफाइल मौतें
इस संघर्ष के दौरान कई बड़े नेताओं के मारे जाने की खबरें भी सामने आई हैं, जिनमें अयातुल्ला अली खामेनेई, अली लारिजानी और मोहम्मद पाकपॉर शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि अलग-अलग स्तर पर अभी भी जारी है।

