BREAKING रायपुर वॉच

CG NEWS: भिलाई में पीलिया का प्रकोप, गंदे पानी से 35 से ज्यादा बच्चे बीमार

Share this

CG NEWS: दुर्ग। भिलाई के सेक्टर 7 में पीलिया का कहर देखने को मिल रहा है जिसके कारण क्षेत्र में 35 से ज्यादा बच्चे बीमार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि लगातार पिछले दो दिनों से पाइपलाइन से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है, जिसके कारण सभी क्वाटरों में पानी गंदा आ रहा है। यही गंदा पानी पीने के कारण बच्चे बीमार हो रहे हैं।

बता दें कि भिलाई के तमाम सेक्टर इलाके जो भिलाई इस्पात संयंत्र के टाउनशिप विभाग के अंतर्गत आते हैं वहां संयंत्र का वाटर सप्लाई विभाग ही पानी की सप्लाई करता है। ऐसे में गंदा पानी आने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। फिलहाल भिलाई नगर निगम के स्वास्थ्य प्रभारी और अन्य अधिकारी लगातार बीएसपी टाउनशिप के अधिकारियों के संपर्क में है। बीएसपी के टाउनशिप के अधिकारियों ने भी पानी का सैंपल लेकर फिलहाल जांच के लिए भेज दिया है। बीमार बच्चों की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। उनका घर पर ही इलाज कराया जा रहा है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *