BREAKING देश दुनिया वॉच

India GDP Growth: भारत की अर्थव्यवस्था को वर्ल्ड बैंक का बड़ा बूस्ट! GDP ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 6.6% किया

Share this

India GDP Growth: नई दिल्ली। भारत की आर्थिक मजबूती को लेकर एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। World Bank ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की GDP ग्रोथ रेट का अनुमान बढ़ा दिया है। पहले जहां यह अनुमान 6.3% था, अब इसे संशोधित कर 6.6% कर दिया गया है। वर्ल्ड बैंक का यह ताजा आकलन साफ संकेत देता है कि भारत की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है और वैश्विक चुनौतियों के बावजूद देश की ग्रोथ रफ्तार बनी हुई है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, मजबूत घरेलू मांग, इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश और सरकारी नीतियों का सकारात्मक असर भारत की विकास दर को आगे बढ़ा रहा है। हालांकि, वैश्विक आर्थिक हालात और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव जैसे फैक्टर अब भी चुनौती बने हुए हैं, लेकिन इसके बावजूद भारत की ग्रोथ को लेकर तस्वीर पॉजिटिव नजर आ रही है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *