CG BREAKING : रायपुर। छत्तीसगढ़ में 3200 करोड़ के आबकारी घोटाले में नया मोड़ आ गया है। एसीबी ने सौम्या चौरसिया, तांत्रिक केके श्रीवास्तव और देवेन्द्र डड़सेना के खिलाफ 1500 पेज का भारी चालान हाईकोर्ट में पेश किया। चालान में आरोपियों के पूरे नेटवर्क और पैसों के लेन-देन का विवरण शामिल है।
सौम्या चौरसिया पहले भी कोयला घोटाले में जेल जा चुकी हैं और सशर्त जमानत के बावजूद चालान पेश होने तक जेल में रहीं। बचाव पक्ष इसे राजनीतिक साजिश बता रहा है और बार-बार FIR दर्ज करने का आरोप लगा रहा है। अब कोर्ट में केस और गरमाने की संभावना जताई जा रही है।

