BREAKING देश दुनिया वॉच

BREAKING: पवन खेड़ा के घर पहुंची असम पुलिस, 2 घंटे चली पूछताछ…

Share this

BREAKING: नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता पवन खेड़ा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी पर लगाए गए आरोपों के बाद मंगलवार को असम पुलिस की टीम उनके दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची और करीब दो घंटे तक पूछताछ की।

 

जानकारी के मुताबिक, असम क्राइम ब्रांच की टीम दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में स्थित पवन खेड़ा के घर पहुंची थी। इस दौरान दिल्ली पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद रही। पूछताछ के बाद असम पुलिस बिना ज्यादा जानकारी साझा किए वापस लौट गई। अधिकारियों ने केवल इतना कहा कि मामले की जांच जारी है।

 

बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान पुलिस अधिकारियों के हाथ में कुछ दस्तावेज भी नजर आए, हालांकि ये स्पष्ट नहीं हो सका कि ये कागजात खेड़ा के घर से लिए गए या पहले से ही टीम के पास थे।

Read more: CG Income Tax Raid : बस्तर के बड़े बिल्डर के ठिकानों पर IT की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज, व्यापारियों में मचा हड़कंप!

दरअसल, पवन खेड़ा ने हाल ही में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि उनके पास ऐसे दस्तावेज हैं, जिनसे पता चलता है कि सरमा की पत्नी के पास तीन अलग-अलग देशों के पासपोर्ट हैं। इस बयान के बाद सियासत गरमा गई।

 

इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उन्हें सिरे से खारिज किया था और पवन खेड़ा के खिलाफ मानहानि का केस करने की बात कही थी। उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता पर निशाना भी साधा था।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *