BREAKING रायपुर वॉच

CG Weather Update: राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की चेतावनी…

Share this

CG Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों तक ऐसे ही हालात बने रहने की संभावना जताते हुए बारिश, गरज-चमक और तेज हवा को लेकर अलर्ट जारी किया है।

सिनोप्टिक सिस्टम (CG Weather Update)

प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

आज प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। रायपुर में आने वाले 2 दिनों में भी मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। रायपुर में आज आसमान आंशिक रूप से मेघमय रहेगा। मेघगर्जन के साथ बारिश के आसार हैं। यहां अधिकतम तापमान 38°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रहने की संभावना है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *