BREAKING रायपुर वॉच

Ambikapur rape-murder case: अंबिकापुर दुष्कर्म-हत्या केस पर गृहमंत्री शर्मा का बयान, कह – आरोपी जल्द होगा गिरफ्तार

Share this

Ambikapur rape-murder case: रायपुर। अंबिकापुर में एक महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हुई हत्या की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना पर गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी स्थानीय हैं और उसे चिन्हांकित कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अपराधी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके साथ ही विजय शर्मा ने पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव की सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग पर कहा कि सरकार को दंड देने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि टीएस सिंहदेव को क्या यह पता नहीं? इतने सुलझे व्यक्ति से इस तरह की राजनीतिक की उम्मीद नहीं है। दंड देने का काम न्यायालय का है। सरकार और पुलिस प्रशासन न्यायालय के समक्ष साक्ष्य प्रस्तुत करेंगे। दोषी को तुरंत ही फांसी हो जाए ऐसा प्रयास करेंगे।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *