BREAKING रायपुर वॉच

Congress Office Fight: कांग्रेस मीटिंग के बाद बवाल, नेताओं के बीच हुहुई हाथापाई

Share this

Congress Office Fight: महासमुंद। कांग्रेस भवन आज अखाड़े में तब्दील हो गया, जहां हाल ही में नियुक्त कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद विजय साव की पूर्व ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष ढेलू निषाद और कांग्रेस कार्यकर्ता निर्मल जैन के बीच जूतम-पैजार हो गया. मारपीट के दौरान भवन में रखी प्लास्टिंग की कुर्सियां टूट गई, कांच भी टूट गए. हालात देखते हुए पुलिस को बुलाना पड़ गया.

दरअसल, गुरुवार को कांग्रेस भवन में दोपहर 2 बजे महंगाई को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव का पत्रकार वार्ता आयोजित किया गया था, जिसमें पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर, शहर अध्यक्ष गुरमीत चावला, गणेश शर्मा, विजय बंजारे, सोना बंसोड़, लक्ष्मण पटेल, विजय साव, अमन चंद्राकर, नितेंद्र बैनर्जी, ढेलू निषाद, निर्मल जैन सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.

पत्रकार वार्ता के बाद सभी पत्रकार कांग्रेस भवन से चले गए. करीब साढ़े 3 बजे कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद विजय साव ने ढेलू निषाद और निर्मल जैन के बीच पत्रकार वार्ता की पार्टी पदाधिकारियों को सूचना सही से नहीं दिए जाने को लेकर बहस होने लगी.

कांग्रेस उपाध्यक्ष विजय साव का कहना था कि, सूचना देने के बावजूद पदाधिकारियों की उपस्थिति नही होने को लेकर बहसबाजी करते हुए विजय साव ने निर्मल जैन और ढेलू निषाद के बीच मारपीट शुरू हो गई. विवाद इतना बढ़ा कि, वहां रखे प्लास्टिक की कुर्सी उठाकर एक दूसरे पर बार करते रहे. इस मारपीट में विजय साव, ढेलू निषाद और निर्मल जैन के कपड़े फट गए. पूरा कांग्रेस भवन परिसर में टूटी हुई कुर्सी और कांच के गिलास चकनाचुर होकर बिखर गया. वहां मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया.

इस मारपीट को देखते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं विधायक द्वारिकाधीश यादव ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. सिटी कोतवाली प्रभारी दिनेश यादव दल-बल सहित कांग्रेस भवन पहुंच गए. वहां मौजूद विजय साव को पुलिस बहुत समझाने की कोशिश करता रहा, लेकिन विजय साव कांग्रेस भवन से जाने को तैयार नहीं थे. पुलिस के कड़ाई बरतने पर विजय साव कांग्रेस भवन से बाहर निकाले. विजय साव की हरकत से नाराज कांग्रेस नेता उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने सिटी कोतवाली की ओर रवाना हो गए.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *