BREAKING रायपुर वॉच

CG POLITICAL : कृषि मंत्री नेताम का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘बजरंगबली की गदा चल चुकी है’

Share this

CG POLITICAL : रायपुर। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बजरंगबली की गदा अब कांग्रेस पर चल रही है और उसका असर साफ दिखाई दे रहा है। राम मंदिर पहुंचे नेताम ने प्रदेशवासियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भगवान राम के आतिथ्य को स्वीकार नहीं किया, उसी दिन से उसका पतन तय हो गया था। उन्होंने दावा किया कि वीर बजरंगबली की गदा कांग्रेस पर पड़ चुकी है और उसकी विचारधारा पूरी तरह समाप्त होने की ओर है। कांग्रेस को अब आत्ममंथन कर भाजपा में शामिल हो जाना चाहिए।

मंत्री नेताम ने भगवान से प्रार्थना की कि देश और प्रदेश से अत्याचार का अंत हो। साथ ही उन्होंने नक्सलवाद के खिलाफ चल रही कार्रवाई को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलियों के खात्मे की शुरुआत छत्तीसगढ़ से हो चुकी है। देश में राम राज्य स्थापित करने का संकल्प पूरा किया जा रहा है और यह बजरंगबली के आशीर्वाद के बिना असंभव था।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *