देश दुनिया वॉच

WEATHER NEWS : गर्मी से मिलेगी राहत, अगले दो दिन आंधी-बारिश की संभावना

Share this

WEATHER NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस साल अप्रैल में गर्मी से थोड़ी राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के जारी अप्रैल के ‘आउटलुक’ के अनुसार, प्रदेश में इस महीने का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहेगा। कुछ दिनों में पारा काफी ऊपर जाएगा तो कुछ दिनों में बादलों और बारिश के कारण तापमान गिरेगा। इस तरह स्थितियां मिलीजुली रहेगी। वर्तमान में बने सिस्टम के कारण प्रदेश में अगले दो दिन तक आंधी-बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई गई है।

READ MORE: – CG WEATHER UPDATE : प्रदेश में एक्टिव सिस्टम, बारिश और अंधड़ के आसार

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट, ओलावृष्टि, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना जताई है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन सतर्क रहने की भी जरूरत है। प्रदेश में वर्तमान में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है, लेकिन अगले तीन दिनों में इसमें 2-4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।आने वाले दो दिनों तक कुछ क्षेत्रों में ओला वृष्टि, गरज-चमक और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि कुछ स्थानों पर 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है, जो जनजीवन को प्रभावित कर सकती है।

जानिए रायपुर में कैसा रहेगा मौसम
राजधानी रायपुर में एक अप्रैल को बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *