BREAKING रायपुर वॉच

RAIPUR NEWS: VIP रोड पर ट्रैफिक जाम खत्म करने की तैयारी, फुंडहर चौक पर ओवरपास मंजूर

Share this

RAIPUR NEWS: रायपुर। राजधानी के व्यस्ततम मार्गों में शामिल वीआईपी रोड पर ट्रैफिक जाम से राहत मिलने वाली है। फुंडहर चौक पर ओवरपास निर्माण के लिए राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। लोक निर्माण विभाग ने इस परियोजना के लिए 5607.35 लाख रुपये (लगभग 56 करोड़ रुपये) की स्वीकृति प्रदान की है। इस काम के लिए अब टेंडर भी जारी हो गया है।

यह मार्ग स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट और नया रायपुर को जोड़ने वाला बेहद महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी रूट है। नया रायपुर, एयरपोर्ट, माना और आसपास के क्षेत्रों से शहर में आने-जाने वाले वाहनों के कारण इस मार्ग पर हमेशा भारी ट्रैफिक दबाव बना रहता है। फुंडहर चौक पर ओवरपास बनने से फुंडहर, माना, टेमरी और धरमपुरा सहित आसपास के इलाकों के 3 लाख से अधिक लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे यातायात सुगम, व्यवस्थित और बाधारहित हो जाएगा, साथ ही जाम की समस्या में भी बड़ी कमी आने की उम्मीद है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *