BREAKING CHATTISGARH STATE FOUNDATION

PM Modi inaugurates Jewar Airport: पीएम मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन, कहा- अब घंटों का सफर मिनटों में

Share this

PM Modi inaugurates Jewar Airport: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बहुप्रतीक्षित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। एयरपोर्ट के फेज-1 का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जेवर एयरपोर्ट युवाओं के भविष्य को उड़ान देगा। यह एयरपोर्ट किसानों, उद्योगों एवं युवाओं के लिए रोजगार एवं कमाई के नए अवसर लेकर आएगा। पीएम ने कहा कि जेवर का यह एयरपोर्ट डबल इंजन सरकार की कार्य संस्कृति का बहुत अच्छा उदाहरण है। इस मौके पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक भी उपस्थित थे।

‘आप करिए एयरपोर्ट का उद्घाटन’

एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि ‘अभी आधा काम हुआ है। मैं चाहता हूं कि यहां उपस्थित जो लोग हैं, वे इस एयरपोर्ट का उद्घाटन करें। आप अपना मोबाइल फोन निकालिए। आप अपने मोबाइल फोन का प्लैश जलाकर इस एयरपोर्ट का उद्घाटन करिए। यह आपकी अमानत, भविष्य और पुरुषार्थ है। इसलिए इसका उद्घाटन भी आपके हाथों से हो रहा है।’

पीएम ने कहा कि यह एयरपोर्ट आगरा, मथुरा, बुलंदशहर, फरीदाबाद, इटावा इस पूरे क्षेत्र को बहुत बड़ा लाभ देगा। एयरपोर्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों, उद्योगों एवं नौजवानों के लिए अनेक नए अवसर लेकर आने वाला है। यहां से दुनिया के लिए विमान तो उड़ेंगे ही साथ ही यह विकसित उत्तर प्रदेश के उड़ान का प्रतीक बनेगा। आज का यह कार्यक्रम भारत के नए मिजाज का प्रतीक है। आज पूरा विश्व कितना चिंतित है।’

पश्चिम एशिया के संकट से निपट रहा भारत

पीएम ने आगे कहा कि पश्चिम एशिया में एक महीने से युद्ध चल रहा है। युद्ध की वजह से कई सारे देशों में खाने-पीने के सामान, पेट्रोल-डीजल, तेल, खाद ऐसी कई जरूरी चीजों का चारो तरफ संकट पैदा हो गया है। हर देश इस संकट का सामना करने के लिए प्रयास कर रहा है। हमारा भारत भी इस संकट का पूरी सख्ती से मुकाबला कर रहा है। देशवासियों की ताकत के भरोसे कर रहा है। भारत बहुत बड़ी मात्रा में कच्चा तेल एवं गैस युद्ध से प्रभावित देशों से मंगाता है। इस संकट से निपटने के लिए सरकार कदम उठा रही है। संकट के इस समय में भी भारत ने अपने तेज विकास को निरंतर जारी रखा है।’

नोएडा को एटीएम की लूट मशीन बना लिया था-पीएम
प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ सप्ताह में यह चौथा बड़ा प्रोजेक्ट है जिसका शिलान्यास या लोकार्पण हुआ है। इस दौरान नोएडा में बहुत बड़ी सेमी कंडक्टर फैक्ट्री का शिलान्यास हुआ। इसी कालखंड में नमो भारत ट्रेन ने गति पकड़ी। मेरठ मेट्रो का विस्तार किया गया। जेवर एयरपोर्ट पूरे उत्तर भारत को दुनिया से जोड़ रहा है। यहां से हर दो मिनट में एक जहाज उड़ेगा। पहले की सरकारों ने नोएडा को लूट का अपना एटीएम बना लिया था। आज वही नोएडा यूपी के विकास का सशक्त इंजन बन रहा है। जेवर का यह एयरपोर्ट डबल इंजन सरकार की कार्य संस्कृति का बहुत अच्छा उदाहरण है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *