BREAKING CHATTISGARH STATE FOUNDATION

रायगढ़ पहुंचा छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता का रथ यात्रा,  BJP कार्यालय के सामने गूंजे नारे

Share this

रायपुर 28 मार्च । सर्व छत्तीसगढ़िया किसान समाज के बैनर तले छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा आज बड़े रायगढ़ , गोरखा, पतराषली दिबरापुर दिनदयाल कालोनी, लक्ष्मीपुर, इंदिसनगर, चांदमारी, सतीगुडी चौक उपरोक्त गाँवों एवं रायगढ़ शहर की अलग-अलग कॉलोनियों में भ्रमण किया। आज रथ यात्रा का नेतृत्व राज्य निर्माण संग्राम सेनानी श्री लालाराम वर्मा, भुवन लाल पटेल, शिवप्रसाद बेहरा, नीलकंठ साहू, जय यादव, गोपाल सिदार, सेवन चौहान ने किया।

छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा संगीत एवं संस्कृति की धनी में जैसे ही प्रवेश किया वैसे ही ‘छत्तीसगढ़ी महतारी की जय’, ‘सर्व छत्तीसगढ़िया किसान समाज ज़िन्दाबाद’, ‘छत्तीसगढ़ के शोषकों छत्तीसगढ़ी छोड़ दो ‘ के नारों से गुंजायमान हो गया। अलग-अलग वार्ड की सभा को संबोधित करते हुए रायगढ़ के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री भुवन लाल पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि

रायगढ़ जिला के किसान जवानों ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के आन्दोलन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था। अब छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा के महाअभियान में भी बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे। लालाराम वर्मा ने कहा कि यह महाअभियान छत्तीसगढ़ में जन-जागरण एवं छत्तीसगढ़िया वाद के लिए नया इतिहास रचने जा रहा है।

सभा को शिवप्रसाद बेहरा, नीलकंठ साहू, जय यादव, गोपाल सिदार, सेवन चौहान, बृज बिहारी साहू आदि ने संबोधित किया एवं लक्ष्मीनारायण निषाद ने मंच का संचालन किया।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *