BREAKING CHATTISGARH STATE FOUNDATION

CG Weather : प्रदेश में मौसम सामान्य, कुछ जगहों पर बारिश और तेज हवा की संभावना

Share this

CG Weather : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम फिलहाल सामान्य बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके बाद आगामी दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। गंगा-तटीय पश्चिम बंगाल से लेकर ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक होते हुए दक्षिणी तमिलनाडु तक समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक द्रोणीका फैली हुई है।

आज कैसा रहेगा मौसम

रविवार के दिन प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

वहीं आने वाले दो दिनों के बाद भी प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है। साथ ही कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि, गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना बनी रहेगी। रायपुर में 29 मार्च को आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 39°C और न्यूनतम तापमान 23°C के आसपास रह सकता है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *