Temple Ropeway News: Second Fatality in Ropeway Accident; Govind Swami from Mahasamund Passes Away in Hospital
CG Temple Ropeway News : महासमुंद जिले के खल्लारी माता मंदिर स्थित रोपवे हादसे में गंभीर रूप से घायल महासमुंद के गोविंद स्वामी ने रायपुर के एक निजी हॉस्पिटल में मंगलवार की शाम उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पहले इस भीषण हादसे में 28 वर्षीय शिक्षिका आयुषी धावरे की मौत हो चुकी थी।
गौरतलब है कि 22 मार्च को खल्लारी स्थित प्रसिद्ध मंदिर परिसर में संचालित रोपवे का केबल टूटने से यह भीषण हादसा हुआ था। जिसमें रायपुर निवासी 28 वर्षीय आयुषी साठकर की मौत हो गई थी। वहीं इस हादसे में 16 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए थे। घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था और कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया था।

