RAID क्राइम वॉच प्रांतीय वॉच मनेंद्रगढ़ रायपुर वॉच

Crime News : ACB ने की बड़ी कारवाई, CMO और अकाउंटेंट 33 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

Share this

Crime News: ACB Takes Major Action; CMO and Accountant Arrested for Accepting a Bribe of ₹33,000.

Crime News : मनेंद्रगढ़ नगर पालिका में आज ACB ने बड़ी कार्रवाई की है। ACB ने रिटर्निंग वॉल और सड़क निर्माण के बिल पास कराने के बदले में 33 हजार रुपये रिश्वत लेते CMO और अकाउंटेंट को रंगे हाथों पकड़ा है।

 

मामला एक ठेकेदार से जुड़ा है, जिससे 53 हजार रुपए की डिमांड की गई थी। बताया जा रहा है कि 20 हजार पहले ही दिए जा चुके थे और आज बाकी 33 हजार देने के लिए ठेकेदार CMO के घर पहुंचा था।

 

ACB ने मनेंद्रगढ़ के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) इसहाक खान को उसके घर और लेखापाल सुशील को ऑफिस से अरेस्ट किया है।

 

अब दोनों से पूछताछ चल रही है और माना जा रहा है कि इस केस में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। ACB ने साफ किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *