कोरिया क्राइम वॉच बैकुंठपुर

CG Crime News : स्कूल शिक्षक ही निकला हैवान! छात्रा से रेप का प्रयास, हुआ गिरफ्तार

Share this

CG Crime News: School Teacher Turns Out to Be a Monster! Attempts to Rape Student; Arrested

 

CG CRIME NEWS: जिले में स्कूल शिक्षक ने मानवता की सारी हदें पार कर दीं। यहां  कोरिया जिले के बैकुंठपुर में एक फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर (PTI) शिक्षक ने खेलकूद प्रतियोगिता के बहाने छात्रा को होटल ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

इस घटना से सहमी छात्रा ने जब मदद की गुहार लगाई, तो होटल के मैनेजर ने सहायता करने के बजाय उल्टे छात्रा को धमकाया गया। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षक और होटल के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है।

 

मझिगवां शासकीय स्कूल में सुखदेव सिंह पीटीआई के पद पर पदस्थ है। आरोप है कि सुखदेव सिंह ने स्कूल की छात्रा को खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल कराने के बहाने अपने साथ एक होटल लेकर गया और आरोपी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया।

 

 

किसी तरह छात्रा आरोपी शिक्षक के चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंची। जिसके बाद पीड़ित छात्रा ने इस घटना की बैकुंठपुर थाना पहुंचकर दर्ज करायी।

 

पुलिस ने पीड़ित छात्रा की रिपोर्ट पर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल अपराध दर्ज किया गया। इसके साथ ही पुलिस टीम ने आरोपी शिक्षक सुखदेव सिंह और होटल के मैनेजर अशोक वाधवानी को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों और अभिभावकों में भारी आक्रोश है

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *