BREAKING SUICIDE क्राइम वॉच भिलाई रायपुर वॉच

Suicide News: 10 साल की बच्ची झूल गयी फांसी पर, परिवार में पसरा मातम

Share this

Suicide News: 10-Year-Old Girl Hangs Herself; Grief Grips the Family

Suicide News : जिस उम्र में बच्चों के हाथों में किताबें और खिलौने होने चाहिए, उस उम्र में एक मासूम ने फांसी का फंदा चुन लिया। यह हृदयविदारक घटना जामुल थाना क्षेत्र से सामने आई है जहाँ महज 10 साल की बच्ची ने मामूली बात पर अपनी जिंदगी खत्म कर ली।

 

जानकारी के मुताबिक, गणेश नगर वार्ड-5 निवासी गुरप्रीत कौर उर्फ खुशी, जो कक्षा चौथी की छात्रा थी, घर में किसी छोटी सी बात को लेकर भाई ने बहन को डांट दिया, जिसके बाद बच्ची ने गुस्से व दुख में ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया।

 

बता दे की बच्ची के पिता ड्राइवर हैं, जबकि मां ब्यूटी पार्लर में काम करती हैं। घटना के वक़्त दोनों ही अपने-अपने काम से बाहर गए हुए थे।

 

पड़ोसियों के अनुसार, बच्ची ने कमरे के अंदर टेबल लगाई और चुनरी के सहारे पंखे से फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

 

गुरप्रीत कौर उर्फ खुशी स्वामी आत्मानंद स्कूल जामुल में कक्षा चौथी की छात्रा थी। उसकी मौत की खबर मिलते ही स्कूल और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।

 

जामुल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या बच्ची किसी मानसिक दबाव में थी या यह पूरी तरह से भावनात्मक आवेग में लिया गया कदम था।

 

यह घटना समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी है। बच्चों की मानसिक स्थिति और उनकी भावनाओं को समझना आज के समय में बेहद जरूरी हो गया है। सभी के मन में एक सवाल है की आखिर इतनी छोटी उम्र में बच्ची ने इतना बड़ा कदम कैसे उठा लिया?

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *