Iran Reaches Indian Ocean, Targets US-UK’s Diego Garcia Base
नई दिल्ली। Iran-America-Israel में जारी जंग के बीच ईरान ने हिंद महासागर में स्थित अमेरिका और ब्रिटेन के सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर 2 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी है। यह भारत से सिर्फ करीब 1800 किमी दूर है।
हालांकि इस हमले में नुकसान नहीं हुआ, लेकिन खतरा साफ दिखने लगा है। उधर होर्मुज स्ट्रेट में पहले से तनाव है, जहां से दुनिया की तेल-गैस सप्लाई गुजरती है। अब अगर हिंद महासागर भी अस्थिर होता है, तो भारत के लिए बड़ा झटका हो सकता है।
क्योंकि भारत का 90% से ज्यादा व्यापार और करीब 80% तेल इसी रास्ते से आता है। यानी जंग अगर और बढ़ी तो सीधा असर भारत की अर्थव्यवस्था और जेब पर पड़ेगा।
NATO देशों के लिए हमले की इस कोशिश ने उनके इस आकलन को काफी हद तक बदल दिया है, जिसे वह अब तक इस संघर्ष को ज्यादातर एक क्षेत्रीय मामला मानते आए हैं। अब पूरी दुनिया की नजर इस पर है कि ये टकराव कहां जाकर रुकेगा, लेकिन फिलहाल भारत के लिए खतरे की घंटी बज चुकी है।

