CG Crime News: Human Skeleton Found in Park; Man Had Been Missing for a Month
रायपुर : राजधानी रायपुर के उरला क्षेत्र में एक नर कंकाल मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मेटल पार्क इलाके में कंकाल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां प्रारंभिक जांच में कंकाल की पहचान दिलीप नामक व्यक्ति के रूप में की गई है, जो करीब एक माह से लापता था।
जानकारी के अनुसार मृतक दिलीप की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष बताई जा रही है। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट एक महीने पहले थाना में दर्ज कराई गई थी।

घटना की सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच, स्थानीय थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी केवल कंकाल बरामद हुआ है, इसलिए मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा।

