CG Vidhansabha News: MLA Raises Issue of Karma Ethnic Resort; Seeks Response from Tourism Minister
रायपुर: विधानसभा में रामकुमार टोप्पो ने सरगुजा जिले के मैनपाट में स्थित कर्मा एथेनिक रिसोर्ट को लेकर सरकार से विस्तृत जानकारी मांगी।
विधायक रामकुमार टोप्पो ने सदन में पूछा की रिसोर्ट किस मद के अंतर्गत विकसित किया गया है, यह कितनी भूमि पर स्थित है, और इसके डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) में किन-किन कार्यों को शामिल किया गया था
इसके जवाब में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि यह रिसोर्ट 8 हेक्टेयर में फैला है और बनाने में 21 करोड़ रुपये खर्च हुए। DPR में 25 से ज्यादा काम शामिल हैं बुनियादी ढांचा, सुविधाएं, आवास और सौंदर्यीकरण।
रखरखाव पर महीने के 67,630 रुपये खर्च होते हैं। सवाल उठता है इतने खर्च वाले प्रोजेक्ट से पर्यटन को असली फायदा मिल रहा है या नहीं?

