Politics रायपुर वॉच सरगुजा

CG BJP News : बीजेपी में संगठनात्मक नियुक्तियां, मुकेश गर्ग को बनाया गया सरगुजा संभाग प्रभारी

Share this

CG BJP News: Organizational Appointments in BJP; Mukesh Garg Appointed In-charge of Surguja Division.

 

CG BJP News : भाजपा के संगठनात्मक विस्तार के तहत व्यापार प्रकोष्ठ में वरिष्ठ कार्यकर्ता मुकेश गर्ग को सरगुजा संभाग प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं व्यापारिक संगठनों में हर्ष का माहौल है। मुकेश गर्ग व्यापारियों की समस्याओं को उठाने के लिए निरंतर कार्य करते रहे हैं। उनकी नियुक्ति से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

नवनियुक्त संभाग प्रभारी मुकेश गर्ग ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह सभी छ: जिलों का दौरा कर केद्र व राज्य सरकार के द्वारा व्यापारियों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को बताते हुए उनकी समस्याओं से भी रूबरू होकर सरकार तक उनकी बात पहुँचाने का प्रयास करेंगे।

पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मुकेश गर्ग को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और कहा की उनके नेतृत्व में व्यापार प्रकोष्ठ और अधिक सशक्त होगा

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *