ACB’s Double Action Sparks Turmoil in Government Offices; 4 Employees Nabbed
जांजगीर-चांपा। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) के डबल एक्शन से हड़कंप मच गया है।
- पहली जगह CSEB ग्रामीण कार्यालय: JE राजेंद्र शुक्ला, AE विजय नोरगे और कंप्यूटर ऑपरेटर देवेंद्र राठौर को फ्लाई ऐश ब्रिक्स प्लांट और HT लाइन के लिए 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया।
- दूसरी जगह नवागढ़ नगर पंचायत: लेखापाल प्रकाश जायसवाल बिल भुगतान के चेक के एवज में 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।
दोनों मामलों में ट्रैप ऑपरेशन के तहत आरोपियों को तुरंत दबोच लिया गया।अब कर्मचारियों के बीच यह चर्चा है कि ACB अब अन्य संदिग्ध मामलों की भी जांच कर सकती है। लेकिन वही लगातार सामने आ रहे भ्रष्टाचार के मामलों ने सरकारी व्यवस्था की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

