देश दुनिया वॉच

भाठागांव रोड में देरी पर बवाल, महापौर मिनल चौबे की फटकार के बाद ठेकेदार को अल्टीमेटम

Share this

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने भाठागांव चौक से दतरेंगा मोड तक किये जा रहे सड़क डामरीकरण कार्य में अत्यधिक विलम्ब को लेकर गहन नाराजगी व्यक्त की है. महापौर की गहन नाराजगी के बाद नगर निगम रायपुर के कार्यपालन अभियंता ने 15वें वित्त आयोग मद अंतर्गत भाठागांव चौक से दतरेंगा मोड तक नगर निगम रायपुर द्वारा करवाये जा रहे इको फ्रेंडली सड़क निर्माण को अगले तीन दिनों के भीतर प्रारम्भ करने के निर्देश सम्बंधित अनुबंधित ठेकेदार मेसर्स नरेश एंड कम्पनी को नोटिस जारी करते हुए दिए हैँ

एजेंसी को नोटिस दी गयी है कि विगत 18 फरवरी 2026 को कार्य की गति बढ़ाने और पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु दिए गए निर्देशों, बार -बार के निर्देशों के बाद भी यह अत्यंत खेदजनक है कि एजेंसी द्वारा अब तक सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारम्भ नहीं किया गया है, मार्ग में यातायात का भारी दबाव होने के कारण कार्य में देरी से न केवल परियोजना की प्रगति बाधित हो रही है, बल्कि इससे निगम की छबि प्रभावित हो रही है और आमजनता और जनप्रतिनिधियों में भारी आक्रोश की स्थिति निर्मित हो रही है.

कार्यपालन अभियंता ने अनुबंधित एजेंसी मेसर्स नरेश एंड कम्पनी को नोटिस प्राप्ति के तीन दिन के भीतर अनिवार्य रूप से सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारम्भ करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैँ, समयसीमा के भीतर कार्य प्रारम्भ नहीं किये जाने पर एजेंसी पर अनुबंध की कंडिका 2 एवं 3 के प्रावधान अनुसार दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी, जिसके लिए एजेंसी स्वयं जिम्मेदार रहेगी.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *