BREAKING CHATTISGARH STATE FOUNDATION

CG CRIME : तंत्र-मंत्र के चक्कर युवक ने खुद का गला रेता, पुलिस जांच में जुटी…

Share this

CG CRIME : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में तंत्र-मंत्र के चक्कर में एक व्यक्ति ने खुद का गला रेतकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार सदमे में है। वहीं पुलिस मामले में सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पूरा मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जोंधरा का है।

 

मृतक की पहचान 45 वर्षीय चंदन नट के रूप में हुई है, जो भीख मांगकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। स्थानीय लोगों और परिजनों के अनुसार वह लंबे समय से तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास से प्रभावित था। प्रारंभिक आशंका है कि किसी तांत्रिक क्रिया के प्रभाव में आकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

 

जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम को चंदन रोज की तरह भीख मांगकर घर लौटा और अपने बड़े भाई के साथ बैठकर बातचीत की। कुछ देर बाद वह घर के पूजा कक्ष में चला गया। शाम करीब 7 बजे उसकी बहू जब किसी काम से पूजा कमरे में गई तो उसने चंदन को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। यह दृश्य देखकर उसकी चीख निकल गई। बहू की चीख सुनकर परिवार के अन्य सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे और चंदन को गंभीर रूप से घायल समझते हुए आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

 

चार महीने पहले भी उठा चुका था आत्मघाती कदम

परिजनों के मुताबिक, यह पहली बार नहीं था जब चंदन ने खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की हो। करीब चार महीने पहले भी उसने अपना हाथ काटकर आत्मघाती प्रयास किया था, जिसके बाद से ही उसके व्यवहार को लेकर परिवार चिंतित था। इस घटनाक्रम से यह आशंका और गहरा गई है कि वह मानसिक रूप से परेशान था और अंधविश्वास व तंत्र-मंत्र के प्रभाव में आकर इस बार उसने इतना खौफनाक कदम उठा लिया। पुलिस भी अब इसी एंगल से मामले की जांच कर रही है, ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सके।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *