BREAKING CHATTISGARH STATE FOUNDATION

LPG New Rule: सरकार का बड़ा आदेश, अब इन लोगों को नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर

Share this

LPG New Rule: नई दिल्ली। ईरान संकट शुरू होने के बाद से ही देश में एलपीजी और पेट्रोलियम उत्पादों को लेकर चिंताएं बढ़ गई थीं। हालांकि सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि देश में एलपीजी या पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक है, लेकिन फिर भी लोगों ने इसे लेकर पैनिक देखा गया।इस पैनिक को देखते हुए सरकार ने तय किया है कि उन लोगों को अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना पड़ेगा, जिनके पास पाइप गैस का कनेक्शन मौजूद है।

 

कल आएगा क्रूड ऑयल का टैंकर

पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा, ’14 मार्च को भारत सरकार ने एक नया आदेश जारी किया है। इसमें उन उपभोक्ताओं से LPG कनेक्शन सरेंडर करने का अनुरोध किया गया है, जिनके पास पहले से PNG और LPG दोनों कनेक्शन मौजूद हैं। पिछले कुछ दिनों में हुई चर्चाओं के अलावा यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसका उद्देश्य ऊर्जा संसाधनों के बेहतर प्रबंधन को सुनिश्चित करना है।’

 

सरकार ने बताया है कि यूएई से 14 मार्च को रवाना हुआ भारतीय ध्वज वाला जहाज ‘जग लाडकी’ करीब 81,000 टन मुर्बन कच्चा तेल लेकर सुरक्षित रूप से भारत आ रहा है। जहाज और उस पर मौजूद सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। इस जहाज के कल मुंद्रा पोर्ट पहुंचने की संभावना है।

 

फारस की खाड़ी से रवाना हुआ LPG कैरियर ‘शिवालिक’ हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य पार कर भारत की ओर बढ़ चुका है और आज शाम लगभग 5 बजे बंदरगाह पहुंचने की संभावना है। जहाज के आगमन से पहले दस्तावेज़ीकरण, प्राथमिकता के आधार पर बर्थिंग और अन्य सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं, ताकि कार्गो उतारने में कोई देरी न हो।

सरकार ने जानकारी दी है कि खाड़ी क्षेत्र से 20,000 भारतीय नागरिक भारत लौट चुके हैं। सऊदी अरब और ओमान से भारत के लिए उड़ानें नियमित रूप से संचालित हो रही हैं। कतर का हवाई क्षेत्र आंशिक रूप से खुला है, जबकि कुवैत का हवाई क्षेत्र 28 फरवरी, 2026 से बंद है।

 

बहरीन और इराक में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए सऊदी अरब के रास्ते ट्रांज़िट की सुविधा प्रदान की जा रही है। 13 मार्च को ओमान के सोहर शहर में हुए हमले में दो भारतीय नागरिक की मौत भी हो गई। सरकार ने कहा कि भारत का दूतावास मृतक परिवारों से लगातार संपर्क में है और ओमान की संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है। उनके मृत शरीर जल्द ही भारत भेजे जाने की संभावना है। किसी भारतीय नागरिक को गंभीर चोट नहीं आई है।

 

सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में कच्चे तेल की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि सभी रिफाइनरियां अपनी उच्चतम क्षमता पर कार्य कर रही हैं और देशभर में पेट्रोल पंप सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं। कहीं भी ईंधन की कमी या ड्राई-आउट की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *