देश दुनिया वॉच

CG News : तालाब में डूबने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत, दोस्तों के साथ नहाने के दौरान हुआ हादसा

Share this

CG News: दुर्ग। दुर्ग जिले में एक दुखद घटना घटी है। सुपेला स्थित भेलवा तालाब में नहाने गए एक 16 वर्षीय बालक की डूबने से उसकी मौत हो गई है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, मृतक बालक गुरप्रीत सिंह अपने पांच दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पुलिस और गोताखोरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद गुरप्रीत का शव पानी से बाहर निकाला गया।

हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है।वहीं सुपेला थाना पुलिस पंचनामा कार्रवाई कर जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस घटना के कारणों की जांच करते हुए अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *