BREAKING CHATTISGARH STATE FOUNDATION

CG BREAKING: छत्तीसगढ़ सरकार का प्रशासनिक फेरबदल, बदले गए दो अधिकारियों के प्रभार

Share this

CG BREAKING: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर आंशिक फेरबदल करते हुए दो अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी अलग-अलग आदेशों में यह निर्णय लिया गया।

जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2011 बैच के भा.प्र.से. अधिकारी चंदन कुमार को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान में वे वित्त विभाग में विशेष सचिव के साथ ही बजट तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के पद पर कार्यरत हैं।

वहीं दूसरे आदेश में राज्य शासन ने तीर्थराज अग्रवाल, भा.प्र.से., उप सचिव (योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग) को धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया है। अब वे केवल अपने मूल दायित्व यानी योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में उप सचिव के रूप में कार्य करेंगे।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *