BREAKING CHATTISGARH STATE FOUNDATION

Bus Fire: रांची से रायपुर जा रही बस में लगी भीषण आग, बाल- बाल बची यात्रियों की जान

Share this

Bus Fire: जशपुर। रांची से रायपुर के लिए जशपुर होते हुए चलने वाली शिवनाथ बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना उस समय हुई जब बस रांची के Khadgarha Bus Stand से रवाना होने के बाद Namkum क्षेत्र में रिंग रोड पर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि बस में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरी बस धू-धू कर जलने लगी। बस में आग लगने की भनक लगते ही चालक ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत यात्रियों को इसकी सूचना दी और बस को सड़क किनारे रोक दिया। इसके बाद सभी यात्रियों को जल्द से जल्द बस से नीचे उतार दिया गया। चालक की सूझबूझ और समय रहते किए गए प्रयासों के कारण बस में सवार सभी यात्रियों की जान बच गई और बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में बस पूरी तरह आग की चपेट में आ गई।

आग के कारण बस में रखा यात्रियों का सामान भी जलकर राख हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें और धुएं का गुबार काफी दूर से दिखाई दे रहा था, जिससे आसपास के लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस व दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी गई। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *