IndiGo Flight Emergency: नई दिल्ली। दिल्ली से मैनचेस्टर जा (UK) जा रही इंडिगो की फ्लाइट यू टर्न लेकर वापस आ गई और दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिग की। इंडिगो की फ्लाइट 6E33 इथियोपिया की सीमा के पास पहुंचकर अचानक बीच हवा से वापस मुड़ गया। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।
READ MORE: –
इंडिया टूडे की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली से उड़ान भरने के बाद इंडिगो का विमान इथियोपिया की सीमा के निकट हवाई क्षेत्र में पहुंचते ही अचानक यू-टर्न (वापस मुड़ गया) हो गया। इसके बाद विमान भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश लिया। बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर का उपयोग करके संचालित फ्लाइट 6E33 नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अमेरिका के मैनेचेस्टर के लिए उड़ान भरी थी। फिलहाल यू-टर्न का कारण पता नहीं चल पाया है कि क्यों वापस आई। एयरलाइन अधिकारियों ने अभी तक इस घटनाक्रम पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

