BREAKING बिलासपुर वॉच

Bomb Threat: कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

Share this

Bomb Threat: पटना। बेगूसराय के व्यवहार न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया और पूरे न्यायालय परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई।

court 1

न्यायालय परिसर में चलाया गया सर्च ऑपरेशन

धमकी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने न्यायालय परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया। पुलिस टीम कोर्ट के हर कोने और आसपास के इलाकों की बारीकी से जांच कर रही है ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु का पता लगाया जा सके। सुरक्षा के मद्देनजर न्यायालय परिसर और आसपास के इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति ने न्यायालय को विस्फोट से उड़ाने की धमकी दी है। हालांकि धमकी किस माध्यम से दी गई, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *