BREAKING रायपुर वॉच

रायपुर में संतोष तिवारी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

Share this

रायपुर। राजधानी के मारवाड़ी श्मशान घाट में शुक्रवार को स्वर्गीय संतोष तिवारी को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। इस अवसर पर शहर के अनेक प्रतिष्ठित नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार जगत से जुड़े लोग बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।संतोष तिवारी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका उपचार अस्पताल में जारी था, लेकिन गुरुवार की देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से परिवार और परिचितों में शोक की लहर है। अपने पीछे वे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिवार में उनके दो पुत्र-पुत्री हैं। अंतिम संस्कार के दौरान उनके पुत्र मयंक तिवारी ने पिता को मुखाग्नि दी।

स्वर्गीय संतोष तिवारी, रायपुर और बिलासपुर से प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र छत्तीसगढ़ वॉच के प्रधान संपादक रामअवतार तिवारी के बड़े भाई थे, जबकि शैलेन्द्र तिवारी और सतीश तिवारी के अनुज थे। काफी मिलनसार व व्यवहारिक संतोष तिवारी को प्रतिष्ठित लोगों ने स्मरण किया। राजधानी में अपने परिवार के बीच काफी संघर्ष करने के बाद एक बड़ा नाम मुकाम हासिल किया था संतोष तिवारी। यही कारण है कि विभिन्न क्षेत्रों के लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर भावभीनी विदाई दी गई।अंतिम विदाई के अवसर पर कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं। इनमें मुख्यमंत्री के सलाहकार कृष्णा दास, छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा, प्रफुल्ल विश्वकर्मा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ लौह शिल्पकार विकास बोर्ड ,

भाजपा नेता सच्चिदानंद उपासने, वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र पांडे, संघ के प्रदेश प्रचार प्रमुख संजय तिवारी, पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी रहे विवेक सक्सेना, किसान नेता अनिल दुबे, योग आयोग के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा और पूर्व एमआईसी सदस्य अवतार बादल प्रमुख रूप से शामिल रहे।

इसके अलावा व्यवसायिक जगत से जुड़े लोग, पत्रकार, रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि, दस्तावेज लेखक संघ से जुड़े सदस्य तथा महामाया मंदिर ट्रस्ट पुरानी बस्ती के पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में अंतिम संस्कार में उपस्थित रहे।सभी ने स्वर्गीय संतोष तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके मिलनसार स्वभाव और सामाजिक सक्रियता को याद किया तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

जबकि संवेदना प्रकट करने के लिए महामाया मंदिर के समीप स्थित संतोष तिवारी के निवास स्थान पर भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। जिसमें कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल, रिटायर्ड आईएएस अनुराग पांडे

हरिवल्लभ अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार रुचिर गर्ग , मनोज द्विवेदी, भाजपा नेता मनोज शुक्ला प्रमुख रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *