BREAKING CHATTISGARH STATE FOUNDATION

ऑर्डर लेट होने पर ग्राहक का बवाल, पिज्जा सेंटर में तोड़फोड़ कर हुआ फरार

Share this

CG NEWS: भिलाई। दुर्ग में डोमिनोज पिज्जा आउटलेट में ऑर्डर मिलने में देरी को लेकर ग्राहक ने जमकर हंगामा किया। उसने कर्मचारियों से गाली-गलौज की और गुस्से में आकर ऑर्डर लेने वाले मॉनिटर को तोड़ दिया। जिसका वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल रहा है। घटना सुपेला थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, नेहरू नगर में डोमिनोज पिज्जा आउटलेट है।

जहां ढाकेश्वर कुमार (38) क्लस्टर मैनेजर के पद पर काम करते हैं और उतई रोड स्थित साव आटा चक्की के पास रहने वाले रहते हैं। गुरुवार रात जब वो ड्यूटी में थे, तब नरेंद्र मानिकपुरी नाम का ग्राहक आउटलेट पहुंचा और ऑर्डर दिया। ऑर्डर मिलने से देरी होने पर काउंटर में मौजूद ढाकेश्वर सहित बाकी कर्मचारियों ने विवाद किया। फिर तोड़फोड़ की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *